सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरे डॉक्यूमेंट में नीचे मार्जिन क्यों छूट जाता है, जबकि मैने बिल्कुल नीचे तक टाइप किया है?

मेरे डॉक्यूमेंट में नीचे मार्जिन क्यों छूट जाता है, जबकि मैने बिल्कुल नीचे तक लिखा है?

जब हम किसी डॉक्यूमेंट को टाइप करते हैं तो उस डॉक्यूमेंट को टाइप करने के बाद प्रिंट लेना होता है और प्रिंट लेने के लिए हम सामान्य तौर से A4 साइज की शीट का यूज करते हैं, 

कंप्यूटर में जब डॉक्यूमेंट बनाना होता है तब उसके लिए हम डायरेक्ट वर्ड में जाकर एक न्यू डॉक्यूमेंट खोल लेते हैं और उसमें टाइप करना शुरू कर देते हैं। टाइपिंग पूरी हो जाने के बाद फिर हमें उस पेज का प्रिंट लेना होता है।

ऑफिस में प्रयोग होने वाली सामान्य शीट किस साइज़ की होती है? 

हमें कंप्यूटर में टाइप करने के बाद या टाइप किए हुए किसी डॉक्यूमेंट का प्रिंट लेने के लिए जिस शीट को प्रयोग में लाना होता है। वह सामान्यतः A4 साइज की ही होती है।

एमएस वर्ड के अंदर जब भी टाइप करने के लिए न्यू डॉक्यूमेंट खोलते हैं वह बाय डिफॉल्ट लेटर साइज ही खुलता है। इसे खोलते ही, हम में से अधिकतर टाइप करना शुरू कर देते हैं, कोई पेज सेट, या साइज़ पर ध्यान नहीं देते। सामान्य रूप से लोगों को जानकारी ही नहीं होती कि उसमें खुला हुआ पेज किस साइज का है। इसी गलती के कारण पेज में प्रिंट लेने पर मार्जिन बच जाता है।

सामान्यतः  लोगों को पता ही नहीं होता है, कंप्यूटर स्क्रीन पर जो पेज़ खुलकर आया उसका साइज़ क्या है?  ये लेटर साइज होता है।

इसकी हाइट A4 साइज साइज से कम होती है।  जब भी हम इसका प्रिंट निकालते हैं तो A4 साइज का पेपर लगाते हैं और इस लेटर साइज में टाइप किए गए मैटर का प्रिंट निकालते हैं। ऐसा करने पर नीचे से मार्जिन छूटा हुआ आता है और समझ नहीं आता कि मेरा स्क्रीन पर डॉक्यूमेंट जो दिख रहा है उसमें तो पूरा नीचे तक लिखा हुआ है लेकिन जबकि मैं प्रिंट के लिए रहा हूं तो नीचे मार्जिन क्यों छूटा हुआ है बिल्कुल समझ नहीं आता।

इसका कारण यही है कि जिस डॉक्यूमेंट में टाइप किया है, स्क्रीन पर दिखाई दे रहा है वह हाइट में कम है और जिस शीट पर प्रिंट किया जा रहा है वह हाइट में ज्यादा है।

बस यही कारण है कि, हमारा टाइप किया गया डॉक्यूमेंट नीचे तक कोई मार्जिन ना होने पर भी प्रिंट लेने पर मार्जिन छोड़ देता है। 


लेटर साइज शीट का साइज 8.5 * 11 इंच होता है।  A4 साइज शीट का साइज 8.27 * 11.69 इंच होता है।

     

 प्रिंट लेने के लिए हम बाजार से आने वाली सामान्य शीटों का उपयोग करते हैं।  यह शीट सामान्यत तौर पर A4 साइज की होती हैं बाजार से हम जो रिम लेकर आते हैं वह सामान्य तौर पर A4 साइज की ही होती है।

टिप्पणियाँ